spot_img

थानखम्हरिया में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन, योगेश अग्रवाल होंगे शामिल…

HomeCHHATTISGARHथानखम्हरिया में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन, योगेश अग्रवाल होंगे शामिल...

 

बेमेतरा। राष्ट्रीय कवि संगम बेमेतरा जिला, नगर सांस्कृतिक उत्थान समिति धानखम्हरिया के संयुक्त बैनर तले तथा बजरंग दल प्रखंड के विशेष सहयोग से थानखम्हरिया में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को कन्या शाला मैदान में रात्रि 7 बजे से होगा।

इस आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में योगेश अग्रवाल(अध्यक्ष छ.ग. राइस मिल एसोसिएशन, राष्ट्रीय कवि संगम एवम छ. ग. फिल्म इंडस्ट्री)उपस्थित होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात समाज सेवी बसंत अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, तितली गौरव बिंदल (अध्यक्ष नगर पंचायत थान खमरिया), राजेश ठाकुर(जिला संयोजक भाजपा),सुरेश सिंघानिया(जिला कोष अध्यक्ष भाजपा),राजेंद्र बिंदल(समाज सेवी),प्रताप छाबड़ा,श्रीमती सरिता अनमोल जैन,विवेक पोल (जिला अध्यक्ष ,राष्ट्रीय कवि संगम) और पंकज राठी(उपाध्यक्ष राष्टीय कवि संगम ) की उपस्थिति रहेगी।

इस सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कवि काव्यपाठ करेंगे। जिनमें शशिकांत यादव (ओज/संचालक देवास मप्र ), दीपक दनादन (हास्यकवि भोपाल), श्रद्धा शौर्य वीररस कवयित्री नागपुर), मुकेश शांडिल्य (हास्य कवि टिमरनी मप्र), कमल शर्मा कमल (गजलकार थानखम्हरिया), सुनिल शर्मा नील (वीररस थानखम्हरिया) काव्यपाठ करेंगे।