spot_img

“विष्णु सरकार” की तारीफ…किसान दुर्गाराम बोले, अब मिला किसानी का सही इनाम

HomeCHHATTISGARH"विष्णु सरकार" की तारीफ...किसान दुर्गाराम बोले, अब मिला किसानी का सही इनाम

रायपुर। दशकों से खेती किसानी के काम करते आ रहे बालोद जिले के कोटगांव के किसान दुर्गाराम देशमुख को कभी एहसास भी नहीं हुआ होगा कि उनको धान की आदान सहायता राशि के रूप में एक साथ 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक राशि मिलेंगे। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों इतनी बड़ी राशि का प्रमाण पत्र पाकर किसान दुर्गाराम खुशी के मारे फुले नहीं समाए।

भैयाजी ये भी देखें : मेकाहारा के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में लगी आधा…

धान की आदान सहायता राशि पाकर किसान दुर्गा राम ने विष्णुदेव साय सरकार की खूब तारीफ की। साथ ही इस सरकार को किसानों के सच्चे हितकारी भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के दुख दर्द को समझने वाले मुख्यमंत्री ने हमें धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान किया, जो की पूरे देश में सर्वाधिक है।

वास्तव में कीचड़ मिट्टी में मिल के किए किसानी कार्य और किसानों के सम्मान के लिए सही इनाम सरकार की ओर से मिला है। लगभग 70 एकड़ जमीन में खेती करने वाले किसान दुर्गाराम लगभग 46 सदस्यों के एक संयुक्त परिवार के मुखिया है। उनके 5 पुत्र कृषि कार्यों में संलग्न है। सभी मिल जुलकर खेती किसानी का कार्य करते है। लगभग 90 वर्षीय किसान दुर्गा राम धार्मिक आस्था और भगवान श्री राम के सच्चे श्रद्धालु है।

राजिम में बनाएंगे घर

दुर्गाराम के पुत्र लोनसिंह देशमुख ने बताया की उनके पिताजी प्रत्येक वर्ष पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में और माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ मेले के अवधि में 15 दिन तक राजिम में निवास करते है। उन्होंने बताया की धान की सहायता राशि से वह धर्म नगरी राजिम में एक पक्का मकान बनाएंगे। जिससे उन्हें भगवान श्री राजीव लोचन की नगरी में रहने में सहूलियत होगी।

ग़ौरतलब है कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के फलस्वरुप किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम दिलाने छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य देने आज कृषक उन्नति योजना की शुरुआत हुई। इसके तहत किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की गई।

भैयाजी ये भी देखें : होटल के कमरे में मिली युवती की लाश, शराब की बोतल…

इससे किसानों को समर्थन मूल्य मिलाकर प्रति क्विंटल 3100 रूपये धान की कीमत मिली। किसान दुर्गा राम ने किसानों के हित के बारे में सोचने और उस बात को अमल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का खुले मन से तारीफ किया और आभार जताया।