spot_img

बड़ी ख़बर : बदलेगा देश का क़ानून, साक्ष्य, नागरिक सुरक्षा और न्याय संहिता होगी लागू

HomeNATIONALबड़ी ख़बर : बदलेगा देश का क़ानून, साक्ष्य, नागरिक सुरक्षा और न्याय...

नई दिल्ली। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023 देशभर में लागू होगी। इस संबंध में केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन ज़ारी कर दिया है। ज़ारी नोटिफिकेशन में ये कहा गया है कि 1 जुलाई 2024 भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023 देशभर में लागू किए जाएंगे।

भैयाजी ये भी देखें : विधानसभा अध्यक्ष के सचिव बने विक्रम, बिसेन उप सचिव, तो सुमीत…

गौरतलब है कि भारतीय न्याय द्वितीय संहिता 2023, भारतीय दण्‍ड संहिता 1860 का स्थान लेगा। यह देश में फौजदारी अपराधों पर प्रमुख कानून है। नये विधेयक में सामुदायिक सेवा को सजा के रूप में शामिल किया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा द्वितीय सं‍हिता 2023, दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 का स्थान लेगा। इसमें गिरफ्तारी, अभियोग और जमानत की प्रक्रिया के प्रावधान हैं।

भैयाजी ये भी देखें : पीएम मोदी बोले, छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना…

वहीं भारतीय साक्ष्य द्वितीय विधेयक 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 का स्थान लेगा। अधिनियम में देश के न्‍यायालयों में साक्ष्‍यों की स्वीकार्यता से जुडे प्रावधान हैं। यह सभी दीवानी और फौजदारी मुकदमों पर लागू होंगे। इन तीनों विधेयकों में एफ.आई.आर. से लेकर केस डायरी, आरोप पत्र और फैसले तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया को डिजिटल रूप में करने का प्रावधान है।