spot_img

सुकमा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढ़ेर…

HomeCHHATTISGARHBASTARसुकमा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक माओवादी ढ़ेर...

सुकमा। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के बुर्कालंका में शनिवार सुबह सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार ढेर कर दिया है। मृत नक्सली के शव को भी बरामद कर लिया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखें : प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं…

सुरक्षाबल की टीम के पास एक इनपुट था कि सुकमा के बुर्कालंका इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस इनपुट पर काम करते हुए DRG के जवानों की एक टुकड़ी शुक्रवार की रात से ही जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर निकल गई थी। जवान सुबह नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, जहां नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया।

भैयाजी ये भी देखें : राईस मिलरों की लंबित मांग पर लगी मुहर, दो प्रतिशत हुआ…

इसके बाद फोर्स ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सर्चिंग में एक नक्सली के शव को बरामद किया गया है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जवान जब जिला मुख्यालय लौटेंगे, तो अधिक जानकारी मिल पाएगी।