spot_img

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशीयों की चयन प्रक्रिया शुरू…हुई बैठक

HomeCHHATTISGARHलोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशीयों की चयन प्रक्रिया शुरू...हुई बैठक

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इस संबंध में आज प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर भाजपा ने दावेदारों की एक फौरी तौर पर लिस्ट बनाई है।

भैयाजी ये भी देखें : सीएम साय का ऐलान, दामाखेड़ा का नाम अब “कबीर धर्म नगर…

इस लिस्ट में लोकसभा चुनाव के संभवित चेहरों को रखा गया है। साथ ही उन दावेदारों के नामों को भी लिस्टेड किया गया है, जिन्होंने सूबे की लोकसभा सीटों में अपनी दावेदारी अब तक पेश की है। सूत्रों की मानें तो इसमें वर्तमान सांसदों को भी तरजीह दी गई है।

खबर है कि इस लिस्ट के आधार पर पार्टी एक इंटरनल सर्वे भी करा रही है। वहीं “गांव चलो अभियान” ज़रिए भी संगठन के कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद और ज़मीनी नेताओं को भी खंगालने का काम पार्टी कर रही है। पार्टी की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर भी आज की बैठक में चर्चा की गई है।

भैयाजी ये भी देखें : राजिम कुंभ कल्प 2024 : इस बार नया क्या और क्या…

आज की इस बैठक में लोकसभा प्रभारी व कलस्टर प्रभारियों के साथ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्लस्टर प्रभारी अमर अगवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत समेत पार्टी के महामंत्री भी मौजूद थे।