spot_img

Breaking news : कांकेर में सुरक्षाबल और नक्सल के बीच मुठभेड़, 3 माओवादी ढ़ेर

HomeCHHATTISGARHBASTARBreaking news : कांकेर में सुरक्षाबल और नक्सल के बीच मुठभेड़, 3...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबल और नक्सल (Naxal) के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। कांकेर जिले के तडोकी थाना के कोसरोंडा में पुलिस की टीम रूटीन सर्चिंग के लिए निकली थी, तभी माओवादियों की तरफ से सर्चिंग पार्टी पर हमला बोला गया। हालाँकि इस मुठभेड़ में जवानों ने सूझबूझ से काम लिया और तीन नक्सलियों (Naxal) को मार गिराने में सफलता पाई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : माओवादियों ने की कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी की हत्या

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह SSB-32 बटालियन और DRG जवानों की टुकड़ी सर्चिंग के लिए निकली थी। जब टीम कांकेर जिले के तडोकी थाना के कोसरोंडा पहुंची तब नक्सलियों (Naxal) ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई।

जिसके जवाब में जवानों की तरफ से भी गोलीबारी की गई। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, वहीं बाकी नक्सली जवानों को खुद पर भारी पड़ते देख भाग खड़े हुए। घटना स्थल से तीन नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए है।

वहीं माओवादियों के हथियार भी मौके से बरामद हुए है। हालाँकि इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। फिलहाल SSB-32 बटालियन और DRG जवानों की टुकड़ी पुरे इलाके में सर्चिंग कर रही है।

घटना की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि “रावघाट पीएस लिमिट के तहत ताड़ोकी के जंगल में आज सुबह SSB33 बटालियन के साथ मुठभेड़ हुई है। जिसमें 1 महिला नक्सली सहित 3 नक्सलियों को मार गिराने में हमारी टीम ने सफल पाई है। इसके आलावा एक एसएसबी जवान को पैर में गोली लगी है। माओवादियों से जवानों से लुटे हुए ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए है।

Naxal का बार्डर एरिया में जमावड़ा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांकेर जिले के सीमावर्ती इलाके में माओवादियों के जमावड़े की खबर मिली थी। जिसके बाद से ही जिले के हर क्षेत्र में तगड़ी सर्चिंग की जा रही थी। सभी सुरक्षाबलों को भी अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए गए थे।

भैयाजी ये भी पढ़े : दंतेवाड़ा में IED बरामद, नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी

कांकेर जिला महाराष्ट्र से सटा हुआ है अक्सर इस इलाके में नक्सली (Naxal) लीडर के मूवमेंट होता रहता है, लिहाज़ा सुरक्षा बलों की टीमें अपनी मुस्तैदी सर्चिंग कर रही है।