spot_img

धान खरीदी केंद्र में सीएम विष्णु देव ने रुकवाया काफिला, किसानों से की चर्चा…

HomeCHHATTISGARHBILASPURधान खरीदी केंद्र में सीएम विष्णु देव ने रुकवाया काफिला, किसानों से...

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ दौरे पर पहुंचे है, जहाँ वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रायपुर से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर रायगढ़ जिले के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम हेलीपेड पुसौर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी पहुंचे।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ में तीसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्यवाही ज़ारी, करोड़ों…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के तुरंगा (पुसौर) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और रायगढ़ शहर में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए लेकिन उन्होंने अपनी गाडी धान खरीदी केंद्र की तरफ ले चलने के लिए। सीएम ने पुसौर धान खरीदी केंद्र पहुँच कर वहां का सम्पूर्ण निरीक्षण किया।

भैयाजी ये भी देखें : डिप्टी सीएम शर्मा बोले, अपराधियों में पुलिस का भय और आम…

साथ ही उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर पूछा कि “धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही हो रही है ? जिस पर किसानों ने बताया कि यहाँ व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री साय ने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी भी मपवायी। सीएम ने कहा कि आप सभी किसानों को जल्द ही अंतर की राशि भी मिलेगी। वहीं किसानों ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के निर्णय को संवेदनशील निर्णय बताते हुए धान बोनस भुगतान के लिए भी जताया आभार।