spot_img

बड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है धान खरीदी की मियाद…

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती है धान खरीदी की मियाद...

रायपुर। धान खरीदी को लेकर विष्णुदेव सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। कयास लगाए जा रहे है कि आज शाम तक धान खरीदी की मियाद बढ़ाई जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्‍य सरकार धान खरीदी की मियाद एक हफ्ते से 15 दिन तक बढ़ा सकती है।

भैयाजी ये भी देखें : डिप्टी सीएम साव बोले, फरवरी महीने में ज़ारी हो सकती है…

इस संबंध में आज देर शाम तक सरकार की और से आदेश जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि पहले धान खरीदी की मियाद 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2023 तय की गई थी, फिर से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया। एक बार फिर खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने की चर्चा है।

छत्तीसगढ़ में इस बार 26 लाख 85 हजार किसानों ने समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इसमें से 23 लाख 68 हजार से ज्‍यादा किसान अब तक धान बेच चुके हैं। राज्‍य सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 29 जनवरी की स्थिति में 133.88 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है।

भैयाजी ये भी देखें : धर्मांतरण पर रार : केदारनाथ बोले, भूपेश के पाप का हिसाब…

इस वर्ष धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्‍य 135 लाख टन है। अफसरों के अनुसार राज्‍य में प्रतिदिन औसतन साढ़े तीन लाख टन धान की खरीदी हो रही है। इसको देखते हुए इस साल धान खरीदी की मात्रा 140 लाख टन के पार होने की उम्मीद है।