spot_img

सीएम विष्णु देव का बड़ा बयान, जल्द ही महिलाओं को मिलेगा “महतारी वंदन योजना” का लाभ…

HomeCHHATTISGARHसीएम विष्णु देव का बड़ा बयान, जल्द ही महिलाओं को मिलेगा "महतारी...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “जल्द ही इस योजना का लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा।”

भैयाजी ये भी देखें : सेना के शौर्य से युवाओं को मिलती है देश की रक्षा…

साय ने सभा में कहा कि “मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार कबीरधाम आगमन हुआ है। यहां आने के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मोदी की गारंटी में जो संकल्प पत्र में हमने आप सभी से वादा किया है, उसे एक-एक करके पूरा करेंगे।

आप सभी ने मोदी की गारंटी पर जो विश्वास किया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। हमारी सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। 3100 रुपए के मूल्य से खरीदी की जा रही रही है, जल्द ही बोनस की राशि भी प्रदान किया जाएगा।”

महतारी वंदन योजना के लिए उन्होंने कहा कि “अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित महिलाओं के खातों में प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए दिया जाएगा। हमने इसके लिए अनुपूरक बजट में राशि की व्यवस्था कर ली है। साय ने कहा कि आज 18 तारीख है, आज भगवान श्रीराम अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं। 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न होना है। पूरा छत्तीसगढ़ 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाएगा।

नवनिर्मित गुड़ उद्योग का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यहाँ आधुनिक एवं तकनीकी विधि से संचालित माँ रूखमणी गुड़ उद्योग का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय को संचालक चन्द्रशेखर वर्मा ने बताया कि यह गुड़ उद्योग नई तकनीकी विधि से संचालित है। इसकी पेराई क्षमता प्रतिदिन 1200 सौ क्विंटल है।

भैयाजी ये भी देखें : Breaking : केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को दी आधे दिन…

इसमें सामान्य गुड़ उद्योग की तुलना में मजदूरी अथवा कुशल श्रमिक कम लगता है। सिर्फ 25 से 30 मजदूर एवं कुशल श्रमिक की मौजूदगी में गुड़ बनने का काम शुरू हो जाएगा। इस तरह की आधुनिक एवं नई तकनीकी से संचालित गुड़ उद्योग जिले में 7-8 ही संचालित है। इसकी पेराई क्षमता अधिक होने के क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा साथ ही जिले में गुड़ उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।