spot_img

Breaking : दिल्ली जा सकते है सीएम साय, मंत्रियों के विभागों पर चर्चा के संकेत

HomeCHHATTISGARHBreaking : दिल्ली जा सकते है सीएम साय, मंत्रियों के विभागों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रीमंडल का आज विस्तार हुआ, राजभवन में साय कैबिनेट में 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सारे कयासों को ख़ारिज करते हुए मंत्री पद के नाम बेहद चौंकाने वाले है। अब मंत्रियों के पोर्टफोलियों में किसे ताकतवर और मलाईदार विभाग मिलेगा इसके कयास लगने लगे हैं। दिग्गजों को अहम विभागों की जिम्मेदारी मिलेगी ऐसी चर्चा है।

भैयाजी ये भी देखें : शपथ लेने के बाद बोले बृजमोहन, मोदी की गारंटी को पूरी…

पार्टी के भीतरखाने की चर्चाओं के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दिल्ली रवाना होंगे। जिसके बाद दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं के साथ मुलाकात कर मंत्रियों के विभाग का निर्धारण किया जाएगा। खबर है कि सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी दिल्ली जा सकते है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष कल ही दिल्ली से लौटे है।

इन्हे मिल सकते है ये विभाग…

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – वित्त, खनिज, ऊर्जा
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव – गृह
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा – पंचायत
  • बृजमोहन अग्रवाल – लोक निर्माण विभाग/ परिवहन
  • केदार कश्यप – आदिम जाति कल्याण विभाग/ वन विभाग
  • राम विचार नेताम – जल संसाधन, ग्रामीण विकास विभाग
  • दयाल दास बघेल – वाणिज्य एवं उद्योग
  • ओपी चौधरी – स्वास्थ्य विभाग/उच्च शिक्षा विभाग
  • लखन लाल देवांगन – स्कूल शिक्षा
  • श्याम बिहारी जायसवाल – नगरीय प्रशासन
  • टंकराम वर्मा – कृषि
  • लक्ष्मी राजवाड़े – महिला एवं बाल विकास विभाग