spot_img

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम साफ़, अब और बढ़ेगी ठंड, शीत लहर की आशंका

HomeCHHATTISGARHWeather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम साफ़, अब और बढ़ेगी ठंड, शीत...

 

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शनिवार से मौसम पूरी तरह खुल जाएगा। इसी के साथ सूबे में ठंडी व शुष्क हवाओं का आना भी बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके चलते अधिकतम तापमान बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। वहीं शीत लहर भी चलने की आशंका बताई जा रही है।

आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में बादल पूरी तरह से छट जाएंगे। न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

इधर प्रदेश भर में शुक्रवार को पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।