spot_img

EVM पर भूपेश को रमन का जवाब, यह हार का बहाना ढूंढते है…

HomeCHHATTISGARHEVM पर भूपेश को रमन का जवाब, यह हार का बहाना ढूंढते...

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भूपेश बघेल के EVM वाले बयान पर पलटवार किया है। रमन ने कहा कि “ये हार का बहाना ढूंढते है। जब वे चुनाव जीतते है तब गड़बड़ी नहीं होती है।” डॉ. सिंह ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा “जहां कांग्रेस जीतती है वहां चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं होती।

भैयाजी ये भी देखें : मुख्यमंत्री बनाने अर्जुन, सर्वानंद और दुष्यंत छत्तीसगढ़ के आब्जर्वर, आज रायपुर…

जहां कांग्रेस पीट जाती है, वहां इन्हें शंका, कुशंका होती है। भाजपा को कोई आपत्ति नहीं, बीजेपी निष्पक्ष है। नई तकनीकी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि “EVM से किसी को कोई दिक्कत नहीं है, यह हार का बहाना ढूंढते है। भाजपा कभी हार और जीत में कारण नहीं ढूंढते।”

अभी चर्चा में सभी के नाम

प्रदेश में मुख्यमंत्री चयन को लेकर डॉ.सिंह ने कहा “केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक दल की बैठक के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। यह तीनों पर्यवेक्षक विधायकों से सुझाव लेंगे। केंद्र की सहमति से विधायक दल का नेता चुनेंगे।”

सीएम के दावेदारी और नाम को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि “अभी किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। जब तक राय मशवरा नहीं होंगे तब तक कहना मुश्किल है, अभी सभी नाम चर्चा में है।”