spot_img

मुख्यमंत्री बनाने अर्जुन, सर्वानंद और दुष्यंत छत्तीसगढ़ के आब्जर्वर, आज रायपुर में बैठक…

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री बनाने अर्जुन, सर्वानंद और दुष्यंत छत्तीसगढ़ के आब्जर्वर, आज रायपुर में...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी ने अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को आब्जर्वर नियुक्त किया है। तीनों ही नेता आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। जहां विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक में सदन के नेता के नाम पर चर्चा होने के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

भाजपा के इन तीनों आब्जर्वर के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन भी रायपुर पहुंचेंगे।प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन भी विधायक दिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज शाम या देर रात तक किया जा सकता है।