spot_img

Breaking : भाजपा 54 सीटों पर आगे, बृजमोहन समेत रायपुर के सभी 7 प्रत्याशी आगे

HomeCHHATTISGARHBreaking : भाजपा 54 सीटों पर आगे, बृजमोहन समेत रायपुर के सभी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। भाजपा 54 सीटों पर आगे है, वहीँ 34 सीटों पर कांग्रेस बढ़त लिए हुए है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और सीपीआई एक एक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इधर रायपुर जिले की सातों सीटों में भाजपा आगे है। रायपुर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने बढ़त भी बनाए हुए है। रायपुर पश्चिम से भाजपा राजेश मूणत 8294 वोट से आगे, उत्तर से भाजपा पुरंदर मिश्रा 8310 वोट से आगे, दक्षिण से भाजपा बृजमोहन अग्रवाल ने 7924 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

भैयाजी ये भी देखें : Breaking : रायपुर जिले की पांच सीटों में भाजपा आगे, दो…

अभनपुर से भाजपा इंद्रकुमार साहू 4547 वोट से आगे, धरसींवा से भाजपा अनुज शर्मा 6556 वोट आगे, आरंग से खुशवंत साहेब 4336 बीजेपी आगे वहीं रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू 16688 वोट से आगे चल रहे हें। प्रदेश में कांटे का मुकाबला सुबह दस बजे तक भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा था। लेकिन लगातार भाजपा अपनी बढ़त बनाए हुए है।