spot_img

PLGA सप्ताह : 11 महीनों में मारे गए 54 नक्सली, बस्तर में 26 हुए ढ़ेर

HomeCHHATTISGARHBASTARPLGA सप्ताह : 11 महीनों में मारे गए 54 नक्सली, बस्तर में...

जगदलपुर। देशभर में नक्सली जहाँ 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक PLGA सप्ताह मना रहे है, वहीं माओवादियों के लीडर समता ने एक प्रेस नोट जारी किया है। समता ने इस प्रेस नोट में PLGA सप्ताह के पहले दिन दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक इन 11 महीनों के तमाम आंकड़े जारी है।

भैयाजी ये भी देखें : मायावती ने उठाई जातीय जनगणना की मांग,कहा-जल्द कदम उठाए सरकार

देशभर में दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक पिछले 11 महीनों में कुल 54 नक्सली मारे गए है। इनमें 17 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन 54 नक्सलियों में से सर्वाधि 26 माओवादियों की मौत छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर इलाक़े में हुई है।

जबकि बिहार और झारखंड में 9, तेलंगाना में 6, MMC जोन में 4 और ओडिशा में 5 नक्सलियों के मौत की पुष्टि नक्सलियों ने खुद प्रेस नोट के ज़रिए की है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में से अधितर इनामी थे, जिन पर पुलिस और सरकार ने करोड़ों रुपए के ईनाम का ऐलान किया था। इस प्रेस नोट के ज़रिए नक्सलियों ने दावा किया है कि, अलग-अलग वरादतों में 26 जवानों की हत्या और 35 से ज्यादा जवानों को घायल किया है।

अरनपुर में शहीद हुए थे 10 जवान

नक्सली समता ने प्रेस नोट में कहा कि उनकी PLGA ने भी कई वारदात की है। इनमें TCOC के दौरान अरनपुर-समेली के बीच IED ब्लास्ट का DRG के 10 जवानों को शहीद किया है। यह सबसे बड़ी वारदात थी। इसके साथ ही 2 और बड़ी और 8 छोटी घटनाओं को अंजाम दिया है। 3 हथियार, सैकड़ों कारतूस और अन्य सामान भी लुटे हैं।

भैयाजी ये भी देखें : सैलजा बोली-छत्तीसगढ़ में बनेगी सरकार, साव बोले-कल खिलेगा “कमल”

पिछले 11 महीनों में नक्सलियों ने कई हत्याएं भी की हैं। पुलिस की मुखबिरी करने वाले 7 लोगों की जान ली है, 3 गोपनीय सैनिक, 3 CID, 1 BJP नेता और एक RSS सदस्य को मारने का दावा किया है। इसके साथ ही 10 अलग-अलग जगहों पर सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाना, वाहनों में आगजनी समेत अन्य वरादात की गई है।