spot_img

डिप्टी सीएम सिंहदेव बोले, दूसरे चरण की 50 सीटों पर मिलेगी जित…बनेगी सरकार

HomeCHHATTISGARHडिप्टी सीएम सिंहदेव बोले, दूसरे चरण की 50 सीटों पर मिलेगी जित...बनेगी...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सरकार बनाने को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि “पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनेगी। सिंहदेव आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने पहुंचे थे। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि “दूसरे चरण में कांग्रेस 50 सीटों पर जीतेगी। पूर्ण बहुमत से हम सरकार बनाएंगे। छत्तीसगढ़ की जनता ने सरकार के कामकाजों पर भरोसा किया है।”

भैयाजी ये भी देखें : मतदान के दिन भी विवादों में घिरी केंद्रीय रेणुका सिंह, आचार…

मतदान करने से पहले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव महामाया मंदिर पहुंचे। वे पूजा के बाद मतदान के लिए रवाना हुए। टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वहीं अंबिकापुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने मतदान केंद्र जूना लखनपुर में परिवार सहित मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने विक्ट्री साईन बनाते हुए अपनी जीत को सुनिश्चित बताया।