spot_img

मतदान के दिन भी विवादों में घिरी केंद्रीय रेणुका सिंह, आचार संहिता का उलंघ्घन

HomeCHHATTISGARHमतदान के दिन भी विवादों में घिरी केंद्रीय रेणुका सिंह, आचार संहिता...

सूरजपुर। सूरजपुर से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह मतदान के दिन भी विवादों में घिर गई है। जिले के परशुरामपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान वे पोलिंग बूथ के अंदर भाजपा का गमझा और भाजपा का बैच लगाए नजर आई।

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : दोपहर तीन बजे तक 55 फीसदी मतदान, रायपुर…

अब इस मामलें में कांग्रेसी निर्वाचन अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग कर रहे है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि “नियमों को देखा जाए तो भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।”

बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर सोनहत से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह का पोलिंग बूथ में अंदर जाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें ये देखा जा सकता है कि उनके गले में बीजेपी का गमझा और उसका बैच भी उन्होंने लगा रखा था। हालांकि बाद में उन्हें किसी ने बताया तो वे दोबारा पोलिंग एजेंट के पास गमझा और बैच उतारकर पहुंची।

भैयाजी ये भी देखें : राज्यपाल विश्वभूषण ने सपत्नीक किया मतदान, बोले- ये हर नागरिक का…

इधर गमझा और बैच को लेकर कांग्रेस नेता रामकृष्ण ओझा ने कहा “भाजपा नेताओं ने पूरे चुनाव में फार्म भरवाया और आचार संहिता का उल्लंघन किया। अब मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने बैच लगाकर मतदान किया, अधिकारियों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। ये आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। अब अगर चुनाव आयोग स्वतः संज्ञान नहीं लेता, तो कांग्रेस इसकी शिकायत करेगी।