spot_img

नक्सलियों ने ली भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की ज़िम्मेदारी, ज़ारी किया पर्चा

HomeCHHATTISGARHBASTARनक्सलियों ने ली भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की ज़िम्मेदारी, ज़ारी...

नारायणपुर। बीते दिनों भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में शुक्रवार रात नक्सलियों ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने पर्चे में रतन दुबे द्वारा जनविरोधी नीतियों को अमल करने के कारण मौत की सजा देने का उल्लेख किया है।

भैयाजी ये भी देखें : छत्तीसगढ़ में सुबह 8 बजे से शुरू होगा मतदान, इन 9…

गौरतलब है कि बीते 4 नवंबर को भाजपा नेता रतन दुबे झारा थाना इलाके के ग्राम कौशलनार में चुनाव प्रचार करने गये हुए थे। रतन दुबे कौशलनार के बाजार में एक माइक और स्पीकर के सहारे भाजपा की योजनाओं और घोषणाओं को गोंडी में ग्रमीणों को बता रहे थे, और भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे थे।

भैयाजी ये भी देखें : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सरगुजा और पाटन…

कुछ देर बाद ही पीछे से माओवादियों ने उन हमला कर दिया। नक्सलियों ने धारदार हथियार से भाजपा नेता पर बेरहमी से लगातार वार किया। सूचना मिलने पर तत्काल उन्हें जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रतन दुबे को मृत घोषित कर दिया था।