spot_img

कांग्रेस पर बरसे शाह, कांग्रेस से बड़ी भ्रष्ट सरकार मैंने अपने जीवन में नहीं देखा

HomeCHHATTISGARHBILASPURकांग्रेस पर बरसे शाह, कांग्रेस से बड़ी भ्रष्ट सरकार मैंने अपने जीवन...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जांजगीर चांपा जिले में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रपुर विधानसभा के डभरा में चुनावी सभा को संबोधित किया।

भैयाजी ये भी देखें : बसपा सुप्रीमों मायावती ने जैजैपुर में भरी हुंकार, आरक्षण पर भाजपा…

उन्होंने इस दौरान कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि “कांग्रेस से बड़ी भ्रष्ट सरकार मैंने अपने जीवन में नहीं देखा।” वहीं शाह ने राजा दिलीप सिंह जूदेव को नमन कर उन्हें याद किया।

केंद्रीय अमित शाह ने महादेव सट्टा एप पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा “पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो रहा है, और छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुत से भाजपा की सरकार कुछ दिनों बाद बनने जा रही है।”

उन्होंने घोषणा पत्र को लेकर कहा “बीजेपी की सरकार बनाएं, 3100 में धान खरीदी करेंगे। बीजेपी के कार्यकर्ता आए तो फार्म भर दें, सरकार बनी तो हर महीने 1 हजार विवाहिता को दिया जाएगा। हर गरीब के स्वास्थ्य का पूरा खर्चा बीजेपी उठाएगी। गैस का दाम 500 रुपए करेंगे।

….तो भाजपा को जिताएं

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने हजारों करोड़ का घोटाला किया है। उनको उल्टा लटका के सीधा करेंगे। रामलला के दर्शन चंद्रपुर वालों को करना है तो बीजेपी की सरकार बनाओ, भाजपा सबको श्रीराम भगवान के दर्शन कराएगी। हमारी सरकार आएगी तो चंद्रपुर में सिकलसेल सेंटर बनाएंगे।