spot_img

मंडविया के बयान पर भूपेश का पलटवार, कहा-“ईडी आईटी का भी डर नहीं रहा”

HomeCHHATTISGARHमंडविया के बयान पर भूपेश का पलटवार, कहा-"ईडी आईटी का भी डर...

रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने ED और इनकम टेक्स के छापो और डर की बात कहते हुए तंज़ कास दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि “ईडी आईटी का भी डर नहीं रहा अधिकारियों पर ? इतना डराये अधिकारियों को, फिर भी उनको लग रहा है अधिकारी उनके पक्ष में काम करें। चुनाव यहां निष्पक्ष हो रहा है, मतलब भाजपा हार मान चुकी हैं, अब कोशिश यह है कि अधिकारियों को डराओ धमकाओ ताकि बात बन जाए। जितने वोट कटवा लोग हैं उनको खड़ा कर रहे हैं।”

भैयाजी ये भी देखें : राहुल बोले,सरकार बनी तो KG से PG तक मुफ़्त शिक्षा, तेंदूपत्ता…

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया ने आज निर्वाचन आयोग पहुंचकर शिकायत दर्ज़ कराई है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हर क्षेत्र से शिकायत मिल रही है। कांग्रेस प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। जगह जगह अधिकारी चुनाव को प्रभावित करने भय का माहौल बना रहे हैं। कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।

हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रचार सामग्री, पार्टी का झंडा लेकर जाने वाली गाड़ियों को रोक रहे हैं। लोकतंत्र में हर व्यक्ति किसी को भी वोट दे सकता है और यह हर नागरिक का अधिकार है कि वह किसी भी पार्टी का चुनाव प्रचार भी कर सकता है। अपने घर में झंडा लगा सकता है। राजनीतिक पार्टी अनुमति लेकर किसी के भी घर में झंडा लगा सकती है।

भैयाजी ये भी देखें : केंद्रीय मंत्री मंडाविया की आयोग में शिकायत, प्रचार से रोक रहे…

ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने वाले और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने घर में झंडा लगाते हैं तो उनको भी प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा नेताओं- कार्यकर्ताओं को डराने के लिए उनकी हत्याएं हो रही हैं। हत्या करने वाले सार्वजनिक तौर पर चौलेंज भी करते हैं। उसके बावजूद भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।