spot_img

रेवड़ी और राबड़ी : कांग्रेस के आरोपों पर बोले बृजमोहन, हमारा उद्देश्य जन कल्याण…

HomeCHHATTISGARHरेवड़ी और राबड़ी : कांग्रेस के आरोपों पर बोले बृजमोहन, हमारा उद्देश्य...

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के रेवड़ी और रबड़ी वाले आरोप पर तीखा पलटवार किया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी रेवड़ी और रबड़ी बांटने में विश्वास नहीं करती।

भैयाजी ये भी देखें : जनता कांग्रेस ने ज़ारी की दूसरी लिस्ट, रेणु कोटा और ऋचा…

भाजपा का उद्देश्य जन-जन के कल्याण का होता है। गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठे और वो समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़े, उनका भविष्य सुरक्षित हो ऐसी सोच भाजपा की है।”

उन्होंने कहा कि “बीते पांच सालों में प्रदेश की हालत देखकर प्रदेश की जनता ने अब विकास विरोधी कांग्रेस सरकार को बदलने का मन बना लिया है। निश्चित ही अब सम्पूर्ण प्रदेश में कमल खिलेगा और हमारा छत्तीसगढ़ पुनः खुशहाली की राह पर आगे बढ़ेगा।”

दाखिल किया एक सेट नामांकन

इधर रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपना नामांकन का एक सेट दाखिल किया। बृजमोहन के साथ पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी राजेश मूणत ने भी बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना नामांकन दाख़िल किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, पार्षद मृत्यंजय दुबे समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।