spot_img

पुरानी रंजिश को लेकर हुई वारदात, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या

HomeNATIONALपुरानी रंजिश को लेकर हुई वारदात, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6...

देवरिया। देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की हत्या (MURDER) कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।

यह है मामला

जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या (MURDER) कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेडहा टोला के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे पुत्र जनार्दन दुबे का दूसरे टोला अभयपुर के रहने वाले प्रेमचंद यादव से भूमि को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवादित भूमि को देखने के लिए सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव खेत के निकट पहुंचे थे। इसकी सूचना दूसरे पक्ष के सत्य प्रकाश दुबे को जैसे ही लगी वह अपने बच्चों के साथ पहुंच गए।

एक की हत्या के बाद बौखलाए परिवार ने पांच लोगों को दी दर्दनाक मौत

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। बात इतना बढ़ गया कि सत्य प्रकाश दुबे आदि ने मिलकर प्रेमचंद यादव की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। घटना के बाद घर चले गए। हत्या (MURDER) की सूचना जैसे ही प्रेमचंद यादव के घर वालों को लगी, सभी लोग ललकारते हुए सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। उसके बाद गोलीबारी कर सत्य प्रकाश दुबे एवं उनकी पत्नी, दो पुत्री एवं पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हिंसक झड़प में सत्य प्रकाश दुबे व उनकी पत्नी किरण, पुत्री सलोनी एवं नंदिनी और पुत्र गांधी की हत्या हुई। वहीं दूसरे पक्ष के प्रेमचंद यादव की हत्या हुई है।