spot_img

भाजपा ने धर्म देखकर नहीं, सबको मनुष्य मानकर योजनाएं बनाई : बृजमोहन

HomeCHHATTISGARHभाजपा ने धर्म देखकर नहीं, सबको मनुष्य मानकर योजनाएं बनाई : बृजमोहन

रायपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल (BRIJMOHAN AGARWAL) ने पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन में कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कौन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक है, ये खत्म हो गया है।

बृजमोहन (BRIJMOHAN AGARWAL) ने कहा कि मोदी ने जितनी भी योजनाएं बनाई, मनुष्य मानकर बनाई है। अगर कोई मुस्लिम महिला गरीब है तो उसको भी गैस सिलेंडर की सुविधा मिलती हैं। घरों पर नल जल योजना से पानी आ रहा है। सबके घर में नल से पानी आए, इसकी व्यवस्था भाजपा सरकार ने किया है। चाहे वो हिन्दू हो या मुस्लिम हो। मै खुद एक साल से गैस का कनेक्शन बांट रहा हूं। इसमें 25 प्रतिशत मुस्लिम महिलाएं होती है। हमने कोई भेदभाव नहीं किया है।

बृजमोहन (BRIJMOHAN AGARWAL) ने बताया कि मेरे क्षेत्र में संजय नगर, संतोषी नगर बैजनाथपारा, छोटापारा आता है। यहां के मुस्लिम भाई बता दे कि वहां कोई भेदभाव हुआ हो तो। हम मुस्लिमों को वोट बैंक नहीं, उसे हम देश का नागरिक मानते हैं। वो भी मनुष्य है, उसे भी वो सब चीज चाहिए, जो हम सबको मिल रहा है। भारत एक गुलदस्ता है, जब उसमें रंग बिरंग फूल नहीं होंगे, वह रंगबिरंगा नहीं बनेगा।

अगर कोई ऐसा कहता है तो हां, हम धर्म की राजनीति करते हैं, जिसका लक्ष्य हर मानव का विकास है। हर मानव की सुख, शांति और समृद्धि की बात करते हैं। जो उनका विकास करेगा, तरक्की करेगा, नौकरी देगा, जो उनको प्रधानमंत्री आवास देगा, जिसके घर में नल जल आएगा, उसका साथ देगा। जिस दिन हमारा अल्पसंख्यक समाज तय कर लेगा, उस दिन, जो अपने आपको वोट के ठेकेदार समझते हैं, मुस्लिम समाज हमारा है, उनका चेहरा बेनकाब हो जाएगा। उसे बेनकाब करने की जरूरत है। बृजमोहन ने आव्हान किया कि 2023 में भाजपा की सरकार बनाएं। वहीं 2024 में देश में विश्व के सबसे बड़े नेता मोदी की सरकार बनाएं।