spot_img

‘शिव शक्ति’ नाम पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जताई आपत्ति, कहा- चांद के मालिक नहीं हैं मोदी

HomeNATIONAL'शिव शक्ति' नाम पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जताई आपत्ति, कहा-...

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का नाम शिव शक्ति प्वाइंट रखा है। अब इस पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आपत्ति दर्ज कराई है। राशिद अल्वी ने समाचार एजेंसी से चर्चा में कहा, ”नरेंद्र मोदी ने लैंडिंग प्वाइंट का नाम ‘शिव शक्ति’ कैसे रख दिया, वह चंद्रमा के मालिक नहीं हैं।

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस सरकार ने चंद्रयान-1 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम भी जवाहर प्वाइंट रखा था, तो राशिद अल्वी ने कहा, ‘इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र) नेहरू जी की वजह से है। उनकी तुलना किसी भी नाम से नहीं की जा सकती।

कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के रोड शो पर आपत्ति जताई

इस बीच, कांग्रेस ने बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो पर भी आपत्ति दर्ज कराई। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी हर चीज का राजनीतिकरण कर रहे हैं। पीएम मोदी ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे कि वे ही इसे चला रहे हैं, उन्होंने चंद्रमा पर चंद्रयान भी भेजा है।प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा पर थे।

शिया मौलाना ने भी शिव शक्ति नाम पर आपत्ति जताई

शिया मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी शिव शक्ति नाम पर आपत्ति दर्ज कराई है। नकवी कहते हैं- इसका नाम एक खास धर्म के नाम पर क्यों रखा गया? नाम रखना ही था तो भारत, हिंदुस्तान या इंडिया रखते।