spot_img

हिमाचल में फटा बदल, बारिश और बाढ़ में 20 से अधिक लोगों की मौत

HomeNATIONALहिमाचल में फटा बदल, बारिश और बाढ़ में 20 से अधिक लोगों...

दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 20 से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी है। पिछले 3 दिनों से प्राकृतिक आपदा से गिरे मंडी जिला में 13 लोगों की मौत हुई। इसके बाद सोलन जिला में सात लोगों की मौत होने की सूचना है। प्रदेश में तबाही की स्थिति लगातार बनी हुई है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों तक मानसून इसी प्रकार सक्रिय रहेगा। राज्य के अधिकांश भागों में भारी वर्षा का क्रम जारी रहने से नदियां, नाले व खड्डे उफान पर रहेंगे। चंडीगढ़-शिमला फोरलेन चक्की मोड पर वाहनों के लिए बाधित है। पिछले 2 दिनों से इस क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन कई घंटों तक फंसते रहे। इसके अलावा चंडीगढ़-मनाली फोरलेन भी दो-तीन स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण 24 घंटे से बाधित है।

भैयाजी यह भी देखे: 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

बादल फटने से घरों में घुसा मलवा

धर्मपुर की तनयाहड पंचायत के नल्याणा में मकान में मलवाल प्रवेश कर जाने की वजह से तीन लोगों के दबने की सूचना है। वहीं, नाहन के कंडईवाला में रविवार देर शाम को बादल फटने से 50 घरों में मलबा भर गया है।

Heavy Rain in Himachal Pradesh: भारी बारिश से हिमाचल में हाहाकार, सालोन में सात की मौत; मंडी में भी 13 लोगों की मौत की खबर

बादल फटने की वजह से मलबे में बह गई बस

हिमाचल के मंडी में एचआरटीसी मंडी डिपो की बस (HP 65A 0139) बादल फटने के बाद मलबे के साथ बह गई l बस शिवा बदार के थटटा में खड़ी थी। गनीमत है कि ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित हैं l

शिमला में भूस्खलन के बाद ढह गया मंदिर

शिमला के एसपी ने जानकारी दी कि भूस्खलन की वजह से एक मंदिर ढह गया, जिससे आसपास की इमारतों को खतरा पैदा हो गया। भूस्खलन की वजह से कई लोग फंसे हुए हैं।

पठानकोट मंडी फोरलेन में आवाजाही बंद

पठानकोट मंडी फोरलेन में 32 मील के पास पहाड़ी से मलबा एंव भूस्खलन के कारण फोरलेन से वाहनों के आवाजाही बन्द हो गई है।

धर्मपुर में दो लोगों की मौत

राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन के चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो गई है। धर्मपुर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने जानकारी दी कि जिले में दो लोगों की मौत हो गई है। प्रभास राणा की मौत हुई है,राकेश कुमार, रीता देवी सुरक्षित हैं।