spot_img

भाजपा ने घोषणा पत्र के लिए मांगे जनता से सुझाव, वॉट्सएप नंबर, मेल आईडी जारी, रखे जाएंगे सुझाव पेटी

HomeCHHATTISGARHभाजपा ने घोषणा पत्र के लिए मांगे जनता से सुझाव, वॉट्सएप नंबर,...

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र के लिए प्रदेशभर के नागरिकों से सुझाव संग्रहित करने के अभियान का शुभारंभ कर दिया है। घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा कि सुझाव संग्रह के जरिए भाजपा का जन के मन को प्रदेश के विकास में साझेदार बनाने का लक्ष्य है। भाजपा का घोषणा पत्र जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करेगा।

राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आज घोषणा पत्र से जुड़े सुझाव लेने अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का आगाज प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित प्रदेश पदाधिकारी व घोषणा पत्र समिति के सभी सदस्य की उपस्थित किया गया।

भाजपा ने अपना घोषणा पत्र बनाने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है। 9584656500 इस नंबर को जारी करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अपने सुझाव हमे इस नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते है। इसके अलावा पार्टी की तरफ से एक मेल आईडी [email protected] भी जारी किया गया है। वहीं घर घर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता भी सुझाव पेटी में मतदाताओं से उनके बहुमूल्य सुझाव लेंगे।