spot_img

भाजपा ने दी मरवाही उपचुनाव पर प्रतिक्रिया: लोकतंत्र में हार जीत स्वाभाविक प्रक्रिया

HomeCHHATTISGARHBILASPURभाजपा ने दी मरवाही उपचुनाव पर प्रतिक्रिया: लोकतंत्र में हार जीत स्वाभाविक प्रक्रिया

रायपुर। भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के मरवाही उपचुनाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मरवाही की जनता के जनादेश दे दिया हैं । जनता का जनादेश सर्वमान्य हैं, सर्वथा स्वीकार्य हैं। लोकतंत्र में हार जीत स्वाभाविक प्रक्रिया हैं। भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा (BJP)कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की लगातार हम सभी ने भाजपा के पक्ष में परिणाम लाने प्रयास किया।

भैयाजी ये भी देखे- मरवाही उपचुनाव: मरवाही में कांग्रेस का कब्जा, राजधानी के मुख्यालय में…

BJP कार्यकर्ताओं की परिश्रम और मेहनत को प्रणाम

उन्होंने भाजपा (BJP )कार्यकर्ताओं की परिश्रम और मेहनत को प्रणाम करते हुए कहा कि भले ही हम मरवाही उपचुनाव हार गए हैं परंतु भाजपा कार्यकर्ता जो 50-50 विधायकों, 10-10 मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री जिन्हें 3 दिन तक मरवाही प्रवास पर रहना पड़ा से लड़े हैं, सत्ता पक्ष के एडवांटेज, शासन, प्रशासन से लड़े, ऐसे में मरवाही उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ता की ही जीत हुई हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण ने ही पूरी प्रदेश कांग्रेस और सरकार को मरवाही के एक मात्र उपचुनाव में उतारने पर मजबूर कर दिया ।

भैयाजी ये भी देखे- मरवाही उपचुनाव: मतगणना के 7वे चक्र में भी कांग्रेस आगे, BJP…

ज्ञात हो कि मरवाही उप चुनाव में कांग्रेस लगातार जीत की ओर अग्रसर थी सातवें राउंड आते तक कांग्रेस बड़े मतों के साथ आगे चल हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी के.के ध्रुव 17390 मतों से भाजपा के गंभीर सिंह से आगे चल रहे थे। जिसके बाद ही तय हो गया था कि अब बीजेपी मरवाही से साफ हो चुकी है। , डॉ. के के ध्रुव को सातवें राउंड में 30064 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के डॉ. गंभीर सिंह 12674 वोटों के साथ पीछे चल रहे थे।