spot_img

मानसून की पहली बारिश से तबाही, अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की मौत

HomeNATIONALमानसून की पहली बारिश से तबाही, अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की...

दिल्ली। भीषण गर्मी के बाद मानसून (MAUSAM) की दस्तक कई जगह दुश्वारियां लेकर आया। बारिश से कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। रेल व सड़क यातायात बाधित हुआ है। सोनीपत में सिग्नल सिस्टम खराब होने से कई ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। कई विमानों को डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।

उत्तर प्रदेश में सात लोगों की मौत

वर्षा जनित हादसों में उप्र में सात, मुंबई व राजस्थान में दो-दो, हिमाचल व उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने, मकान ढहने और खंभों में करंट उतरने की घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। वर्षा के कारण कई जगह जलभराव हो गया। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

Monsoon की पहली बारिश से तबाही कहीं बाढ़ जैसे हालात तो कहीं गिरा मकान; अलग-अलग  हादसों में 13 लोगों की मौत - Monsoon rain Caused Devastation flood like  situation at some places

पंचकूला में घग्गर नदी में फंसी कार

राजधानी में दिल्ली में पहले दिन 50.7 मिलीमीटर वर्षा (MAUSAM) दर्ज की गई। पंजाब के कुछ तो हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मूसलधार बारिश हुई। पंचकूला में घग्गर नदी में एकाएक पानी आने से सात लोग नदी पार करते समय फंस गए। इससे पहले घग्गर नदी में ही एक कार फंस गई जिसमें सवार महिला को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

मानसून की पहली बारिश ने मचाई तबाही, 2 लोगों की जान गई, स्टेडियम की छत से  लेकर पेड़ तक उखड़े - First rain of monsoon seems like disaster at jamui two  peopleमुंबई में विले पार्ले और घाटकोपर में दो भवनों के हिस्से ढह गए। इसमें दो बुजुर्गों की मौत हो गई। हिमाचल के मंडी व कुल्लू जिले में तेज बहाव के कारण 14 गाडि़यां बह गईं। शिमला जिले में पहाड़ी का पत्थर गिरने से बिहार के ट्रैकर की मौत हो गई। उसकी पहचान सारण जिले के दिशवाड़ा गांव के जितेंद्र प्रसाद (54) के रूप में हुई है। उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया।

चारधाम यात्रा मार्ग पर भी भूस्खलन

चारधाम यात्रा मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद होते (MAUSAM) और खुलते रहे। कई बार तीर्थ यात्रियों को रोकना पड़ा। बागेश्वर में आकाशीय बिजली गिरने से 400 बकरियां मर गईं। कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा तक जाने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग दो स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गया। चीन सीमा को जोड़ने वाला दारमा मार्ग भी बंद है। प्रशासन ने पर्यटकों और ट्रेकर्स के 30 जून तक उच्च हिमालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है। ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग पर दो दिन के लिए रोक लगा दी गई है।

Delhi ncr weather update

विमान सेवाओं पर पड़ा असर

दिल्ली में मौसम खराब होने के बाद एयर इंडिया की दो, स्पाइसजेट की दो और गल्फ स्ट्रीम की एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया है। मालूम हो कि जयपुर हवाई अड्डे पर पिछले महीने पार्किंग-वे का विस्तार किया गया था, जिससे यहां 33 विमान खड़े हो सकते हैं, जो उत्तर भारत में सबसे बड़ी है। देहरादून में कम दृश्यता होने के चलते दिल्ली और अहमदाबाद से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।