spot_img

गुर्जर आंदोलन: प्रदर्शनकारी बोले पटरी पर मनाएंगे दीवाली, 223 पर केस दर्ज

HomeNATIONALगुर्जर आंदोलन: प्रदर्शनकारी बोले पटरी पर मनाएंगे दीवाली, 223 पर केस दर्ज

जयपुर। राजस्थान में गुर्जर आंदोलकारियों (Gurjar Aandolan) और सरकार के बीच वार्ता विफल होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने दीवाली पटरी में मनाने की बात कही है। प्रदर्शनकारियों की जिद पर अब राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है।

भैयाजी ये भी देखे – Marwahi by election : रुझान में कांग्रेस 3664 मतों से आगे, बीजेपी 4856 पर

आंदोलनकारी नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और राजस्थान सरकार के खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना के बीच वार्ता विफल होने के बाद 223 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राज्य सरकार की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए है। प्रदर्शनकारियों की उग्रता को देखते हुए जयपुर लौटे मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि जितनी मांगें मानी जा सकती थीं वह सब राजस्थान सरकार (Gurjar Aandolan)  ने मान ली हैं और आगे भी मानेंगे। मगर गुर्जर नेता गैरवाजिब मांगें कर रहे हैं जिसे मानना संभव नहीं है।

भैयाजी ये भी देखे – पुलिस नक्सली मुठभेड़: 2 जवान घायल, 1 नक्सली ढेर

ढाई घंटे की वार्ता के बीच सहमति नहीं

गुर्जर नेताओं (Gurjar Aandolan)  के राजस्थान में सोमवार से चक्का जाम करने के ऐलान के बाद राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना वार्ता के लिए हिंडौन पहुंचे थे। जहां पर ढाई घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई मगर सहमति नहीं बन पाई। उसके बाद नाराज होकर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय बैंसला वापस जाकर पटरी पर बैठ गए। वार्ता टूटने के बाद आंदोलन तेज होने का डर सताने लगा है। गौरतलब है कि पहले से ही आंदोलन की वजह से 5 जिलों में 10 दिनों से इंटरनेट बंद है और रोज 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं।