spot_img

28-29 जून तक राजधानी पहुंचेगा मानसून, देश के इन राज्‍यों में होगी बारिश

HomeNATIONAL28-29 जून तक राजधानी पहुंचेगा मानसून, देश के इन राज्‍यों में होगी...

दिल्ली। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए उम्‍मीद (MAUSAM) की किरण नजर आ रही है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अब मानसून जल्‍द ही मेहरबान होगा। ताजा पूर्वानुमान कहते हैं कि 28 से 29 जून तक मानसून दिल्ली एवं एनसीआर में भी सक्रिय हो जाएगा।

भैयाजी यह भी देखे: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अज्ञात बंदूकधारियों और असम राइफल्स के बीच फिर हुई गोलीबारी

भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि उसके बाद दो सप्ताह तक (MAUSAM) लगातार और अच्छी बारिश होगी। इस समय बंगाल की खाड़ी से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले कुछ घंटों में बिहार-झारखंड के संपूर्ण क्षेत्र में वर्षा शुरू हो जाएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, फैजाबाद, बलिया, गोंडा, बस्ती एवं बनारस के आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा की स्थितियां बन जाएंगी। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भी बारिश संभव है। जानिये मौसम का हाल।

अगले 10 दिनों में यहां बारिश की संभावना

निजी एजेंसी स्काईमेट का आकलन (MAUSAM) है कि उत्तर भारत में अभी निम्न दाब के दो क्षेत्र बने हुए हैं। प्रवक्ता महेश पलावत ने बताया कि लू प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से स्थिति बदलेगी। अगले कुछ घंटों के भीतर मानसूनी हवा पूरे बिहार-झारखंड में फैल जाएगा। गया एवं पटना के साथ जमशेदपुर, रांची एवं चाइबासा में भी वर्षा शुरू हो जाएगी। उसके बाद बादलों का समूह लखनऊ-कानपुर की तरफ बढ़ेगा। तीन-चार दिन में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। 25 जून से समूचे उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा का अनुमान है। इसी तरह 29-30 जून तक पंजाब एवं हरियाणा में भी मानसून सक्रिय हो जाएगा।