spot_img

भारी बारिश के कारण मिजोरम को शेष भारत से जोड़ने वाले NH-6 पर भारी भूस्खलन, रास्ता जाम

HomeNATIONALभारी बारिश के कारण मिजोरम को शेष भारत से जोड़ने वाले NH-6...

आइजोल। मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भारी बारिश के कारण भारी भूस्खलन (LANDSLIDE) हुआ है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके में हुनथर इलाके में भूस्खलन हुआ। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Landslide in Mizoram: भारी बारिश के कारण मिजोरम को शेष भारत से जोड़ने वाले NH-6 पर भारी भूस्खलन, रास्ता जाम

कई दिनों से लगातार हो रही बारिश

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा (LANDSLIDE) हटाने का काम चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है।