spot_img

महाकालेश्वर में ऑनलाइन सुविधाओं से रोज 45 लाख रुपए की कमाई का बना रिकॉर्ड

HomeNATIONALमहाकालेश्वर में ऑनलाइन सुविधाओं से रोज 45 लाख रुपए की कमाई का...

उज्जैन। महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद बाबा के खजाने में हर माह करोड़ों (UJJAIN) की वृद्धि हो रही है। अप्रेल-मई में गर्भगृह, शीघ्र दर्शन, भस्मारती की ऑनलाइन अनुमति से 27.77 करोड़ व दानपेटियों में 5 करोड़ मिले। औसतन रोज करीब 45 लाख दान मिला। अप्रेल में ऑनलाइन अनुमति से 14.26 करोड़, मई में 13.51 करोड़ आय हुई। दो माह में 32.77 करोड़ का दान मिला। यह 2022 के औसत मासिक दान से 5 गुना है।

भैयाजी यह भी देखे: गुजरात में बिफरा बिपरजॉय, ओखा पोर्ट पर हवा से लगी आग

हालांकि मंदिर (UJJAIN) की आय बढ़ने के साथ ही व्यवस्था में खर्च भी बढ़ा है। पहले हर महीने 2.5 करोड़ रुपए खर्च होते थे। अब यह बढ़कर 5 करोड़ से अधिक हो गया है। मंदिर प्रशासन की मानें तो सावन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और व्यवस्था में 6 करोड़ से ज्यादा खर्च हो सकते हैं। वहीं मंदिर प्रशासन ने 4 जुलाई से शुरू हो रहे सावन को ध्यान मेें रखते हुए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीधे बुकिंग से हुई आसानी

बाबा के दरबार में औसतन रोज 75 हजार श्रद्धालु (UJJAIN)  पहुंच रहे हैं। प्रशासक संदीप सोनी ने बताया, गर्भगृह में प्रवेश, शीघ्र दर्शन टिकट, भस्म आरती के लिए ऑनलाइन शुल्क लिया जा रहा है। इससे श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग कर सीधे दर्शन कर पाते हैं। इससे मंदिर को एडवांस राशि मिल रही है।