spot_img

क्वॉलिटी लाइफ के लिए 6,500 भारतीय देश छोड़ने की तैयारी में

HomeNATIONALक्वॉलिटी लाइफ के लिए 6,500 भारतीय देश छोड़ने की तैयारी में

दिल्ली। इस साल हाई नेटवर्थ वाले करीब 6,500 अति समृद्ध (ALTRA RICH) भारतीय देश छोड़कर कहीं और बसने की योजना बना रहे हैं। दुनियाभर में धन और निवेश प्रवासन के रुझान को ट्रैक करने वाली कंपनी हेनले एंड पार्टनर्स प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन की सालाना रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है। हालांकि यह संख्या 2022 के मुकाबले 1,000 कम है। पिछले साल 7,500 अति समृद्ध भारतीयों ने देश छोड़ कहीं और बसने का फैसला किया था।

भैयाजी यह भी देखे: Weather Alert : तय समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है “मानसून”

रिपोर्ट में बताया गया कि करोड़पति नागरिकों के देश छोडऩे के मामले में भारत दूसरे स्थान (ALTRA RICH)  पर है। पहले स्थान पर चीन है, जहां के 13,500 करोड़पति नागरिक इस साल देश छोड़कर कहीं और जाने वाले हैं। इनमें से कई जा भी चुके हैं। ब्रिटेन और रूस क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दुबई, सिंगापुर, अमरीका और स्विट्जरलैंड अमीर भारतीय परिवारों के लिए पसंदीदा स्थल बने हुए हैं।

क्वॉलिटी लाइफ की चाह, गोल्डन वीजा प्रोग्राम, अनुकूल टैक्स माहौल, मजबूत व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र और सुरक्षित-शांतिपूर्ण वातावरण के कारण अमीर भारतीय इन देशों का रुख कर रहे हैं। अति समृद्ध भारतीयों की श्रेणी में ऐसे लोगों को रखा गया है, जो किसी दूसरे देश में एक लाख डॉलर (करीब 8.20 करोड़ रुपए) का निवेश करने में सक्षम हों। इस निवेश में संपत्ति, नकदी और इक्विटी शामिल हैं। इनकी देनदारियों को अलग रखा गया है।

सबसे अमीर देशों में हमारा 10वां नंबर

दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची (ALTRA RICH) में पिछले साल भारत 10वें स्थान पर था। देश में 3,44,600 अति समृद्ध लोग हैं। इनमें से 1,078 की संपत्ति 10 करोड़ रुपए से ज्यादा, जबकि 123 की 100 करोड़ से 8,200 करोड़ रुपए तक है। चीन में 7.80 लाख अति समृद्ध लोग हैं। चीन और भारत के मुकाबले कम आबादी वाले अमरीका में ऐसे लोगों की संख्या 52.70 लाख है। इनमें 770 अरबपति हैं।