spot_img

पति के घर से निकलते ही पत्नी ने लगा ली फांसी, 7 साल पहले हुई थी शादी

HomeCHHATTISGARHपति के घर से निकलते ही पत्नी ने लगा ली फांसी, 7...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला के फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतका की शिनाख़्त वंदना त्रिपाठी छोटा अशोकनगर गुढ़ियारी निवासी के रूप में की गई है। वंदना यहाँ किराए के मकान में रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

भैयाजी ये भी देखे : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया दिल्ली प्रदेश के नए कार्यालय…

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति दिलीप त्रिपाठी प्राइवेट काम करता है। वह सुबह काम के लिए निकल गया था। जिसके बाद महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरु की। बताया जा रहा है कि सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मृतका का तीन साल का बेटा भी है। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।