spot_img

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया दिल्ली प्रदेश के नए कार्यालय का शिलान्यास

HomeNATIONALभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया दिल्ली प्रदेश के नए कार्यालय का...

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार सुबह भूमि पूजन कर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पत्नी के साथ पूजन किया।

भैयाजी ये भी देखे : G-20 के शिक्षा समूह की बैठक में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की स्थानीय…

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पॉकेट-5 स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बनने वाले नए प्रदेश कार्यालय के शिलान्यास और नींव रखे जाने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, बैजयंत जय पांडा, कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत गौतम,

विश्व हिंदू परिषद से आलोक कुमार, रामवीर सिंह बिधूड़ी, विजय गोयल, मनोज तिवारी, विजेन्द्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, हर्ष मल्होत्रा, विष्णु मित्तल, वेदव्यास महाजन, संजय मयूख और बांसुरी स्वराज सहित भाजपा के कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

नए कार्यालय का नींव रखे जाने के बाद दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली से शुरू हुई जनसंघ की यात्रा का जिक्र करते हुए स्वर्गीय अरुण जेटली और स्वर्गीय सुषमा स्वराज सहित अन्य कई पुराने नेताओं को याद किया।

सचदेवा ने 2024 के लोक सभा चुनाव में दिल्ली की सातों लोक सभा सीटों को फिर से जीतने का दावा करते हुए 2025 के विधान सभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को हरा कर दिल्ली में सरकार बनाने का दावा किया।

भैयाजी ये भी देखे : छत्तीसगढ़ में मानसून का लंबा इंतजार, 21 जून तक रहेगी भीषण…

उन्होंने दिल्ली भाजपा को अब अपना स्थायी पता मिलने की बात कहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है, और आज प्रदेश भाजपा के पास 11 जिलों में अपना कार्यालय है।