spot_img

नौतपा के बीच गर्मी से राहत, गरज चमक के साथ अंधड़ चलने के आसार

HomeCHHATTISGARHनौतपा के बीच गर्मी से राहत, गरज चमक के साथ अंधड़ चलने...

रायपुर। नौतपा के बीच मौसम (MAUSAM) में आए परिवर्तन से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। काफी समय बाद लोग इस तरह का मौसम देख रहे हैं। आमतौर पर मई माह में भीषण गर्मी रहती है, लेकिन इस बार थोड़ा उलट है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रायपुर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने की संभावना है।

भैयाजी यह भी देखे: क्षेत्रीय हवाई उड़ानों के लिए प्रयास तेज, विमानन विभाग करेगा अधिकारियों की भर्ती

सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के एक से दो स्थानों में हल्की वर्षा होने के साथ ही गरज चमक (MAUSAM)  के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जबकि एक से दो स्थानों में वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने के आसार है।

इससे पहले रविवार को रायपुर में सुबह बादल छाए रहने के बाद दोपहर (MAUSAM)  और देर शाम उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं, अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं जताई जा रही है। इसी बीच रविवार को सर्वाधिक तापमान धमतरी में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।

ऐसा रहेगा आज का तापमान

  • रायपुर 41.0 26.0
  • दुर्ग 40.2 24.4
  • बिलासपुर 39.2 22.0
  • राजनांदगांव 41.0 25.0
  • जगदलपुर 39.2 24.3
  • अंबिकापुर 37.3 19.0