spot_img

भाजपा नेता राजेश मूणत ने घेरा निगम दफ़्तर, कहा-जनता भगवान भरोसे

HomeCHHATTISGARHभाजपा नेता राजेश मूणत ने घेरा निगम दफ़्तर, कहा-जनता भगवान भरोसे

रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला ने पश्चिम विधानसभा अंतर्गत आने वाले 2 जोन ज़ोन क्रमांक 1 और 5 का घेराव पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में किया। गुरुवार को पहले खमतराई स्थित रायपुर नगर निगम ,जोन क्रमांक 1 कार्यालय का घेराव किया गया उसके पश्चात् ज़ोन क्रमांक 5 ईदगाह भाटा पानी टंकी स्थित ज़ोन कार्यालय का घेराव किया गया।

भैयाजी ये भी देखें : जनजातीय वाचिकोत्सव 2023 का शुभारंभ, टेकाम बोले परंपरा का संरक्षण जरूरी

पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरन हज़ारों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिक ज़ोन कार्यालय पहुँचे और जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी, पर भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन की सारी व्यवस्थाओं को धता बताते हुए ज़ोन कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुँच गए।

प्रदर्शन के दौरान सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने तरीके से विरोध जाहिर किया। युवामोर्चा कार्यकर्ता ठेले में कचरा लेकर पहुँचे एवं सारा कचरा ज़ोन कार्यालय के सामने उड़ेल दिया, वही महिलाएं पानी की समस्या के विरोध में खाली मटके लेकर ज़ोन पहुँची और खाली मटके निगम के ज़ोन कार्यालय के मुख्य द्वार पर फोड़े।

राजेश मूणत ने बताया कि नगर निगम का घेराव परमिशन लेकर किया गया था, परंतु पुलिस द्वारा जबरदस्ती कार्यकर्ताओं को रोकककर मारपीट की गई,जिसमे कुछ कार्यकर्ताओ को चोट आई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर लोकतांत्रिक तरीक़े से तय किये गए शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए जनप्रतिनिधियों को जोन कार्यालय आने के लिए रोका गया।

एक महीने का दिया अल्टीमेटम

मूणत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन की दमनकारी कार्रवाई का विरोध करते हुए जोन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने जोन अधिकारी को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि नगर निगम को सारी व्यवस्था सुधारने के लिए एक महीना का समय देते है। उसके बाद में सुधार नहीं होने पर भाजपा औऱ पश्चिम विधानसभा की जनता के द्वारा नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा एवं सारे अवैध टैंडर का काम जो नगर निगम महापौर अपने करीबियों को बाँट रहे हैं उन्हें रोका जायेगा।

वेंटिलेटर पर है नगर निगम

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि नगर निगम रायपुर अब पूर्णतः वैंटीलेटर पर है और जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। नगर निगम जिसका निर्माण शहरी जनता की जनसुविधाओं के लिए किया है, वहाँ अब केवल कांग्रेसी महापौर और उनके करीबियों का घोटाला सुविधाकेंद्र बनकर रह गया है।

भैयाजी ये भी देखें : मलेशिया मास्टर्स चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पी.वी. सिंधु और प्रणय

आए दिन एजाज ढेबर से जुड़े नित नए घोटाले सामने आते हैं, जो महापौर छोटे से छोटे निगम के ठेको में सीधा हस्तक्षेप रखता है। वह मीडिया से मुखातिब होकर कहता है कि उसे पता ही नहीं 27 करोड़ का यूनिपोल विज्ञापन घोटाला कैसे हो गया ? और उसकी जाँच के लिए खुद कमिटी बनाकर स्वयं जाँच करते हैं यह तो वैसा ही हो गया जैसे बिल्ली को दूध की रखवाली दी गई हो।