spot_img

लैंडिंग के दौरान रनवे छूकर विमान ने फिर भरी उड़ान, अटकी रही यात्रियों की सांसें

HomeNATIONALलैंडिंग के दौरान रनवे छूकर विमान ने फिर भरी उड़ान, अटकी रही...

अहमदाबाद। चंडीगढ़ से अहमदाबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस (INDIGO) की फ्लाइट के यात्रियों की सांसें सोमवार रात कुछ मिनटों तक अटकी रहीं। फ्लाइट को 9:15 बजे लैंड करना था, लेकिन लैंडिंग के दौरान रनवे छूकर विमान ने फिर उड़ान भर ली। कुछ देर बाद यह सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर सही-सलामत उतर गया।

इस घटना को लेकर यात्रियों ने ट्वीट (INDIGO)  कर शिकायतें कीं। एक यात्री ने मेल कर मामले में जांच की मांग की। विमान में 100 यात्री सवार थे। जब तक फ्लाइट ने लैंडिंग नहीं की, सबकी जान अटकी रही। वड़ोदरा निवासी यात्री डॉ. नील ठक्कर ने बताया कि यात्री दहशत में थे, क्योंकि लैंडिंग के बजाय टेक ऑफ समझ नहीं आ रहा था।

भैयाजी यह भी देखे: देश में गेहूं के निर्यात पर रहेगी प्रतिबंध

हवाई पट्टी पर उतरने से पहले विमान (INDIGO)  ने हवा में 20 मिनट तक और चक्कर लगाया। यह अप्रत्याशित था। ठक्कर ने मेल भेजकर इस घटना की शिकायत की है। उन्होंने मेल में लिखा कि यात्रियों ने जब पायलट जगदीप सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह नियमित संचार समस्या है। एयरलाइन के पास विमान को उतारने के लिए एटीसी की मंजूरी नहीं थी। ठक्कर ने सवाल किया, अगर एटीसी ने लैंडिंग की मंजूरी नहीं दी थी तो विमान पहले लैंडिंग क्यों कर रहा था।

निर्देश मिले थे गो-अराउंड के

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि विमान ने जैसे ही रनवे को छुआ, एक अस्थायी बाधा नजर आई। इसलिए एटीसी ने तुरंत पायलट को गो-अराउंड का निर्देश दिया। यानी फिर से उड़ान भरने और बाद में उतरने को कहा गया।