spot_img

5 दिन के दुधमुंहे को पेड़ पर लटका कर फांसी पर झूल गई मां

HomeCHHATTISGARH5 दिन के दुधमुंहे को पेड़ पर लटका कर फांसी पर झूल...

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले (JASHPUR NEWS) के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम घुघरी क्षेत्र में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। सोमवार को गांव में एक पेड़ पर मां और दुधमुंहे बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

भैयाजी ये भी देखें : अवैध वसूली से तंग वाहन मालिकों ने मुंबई-कोलकाता हाइवे पर ट्रक खड़ी कर किया प्रदर्शन

आशंका है कि मां ने पहले 5 दिन के दुधमुंहे बच्चे को फांसी पर लटका दिया और फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर बगीचा पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस को अभी तक इस मामले में मौत की वजह का पता नहीं चला है। दोनों का शव घर से दूर जंगल के पास पेड़ से लटका मिला है। मां का पेड़ के ऊपर और दुधमुंहे बच्चे का पेड़ के निचले हिस्से में शव लटका मिला है।

पति ने महिला व बच्चे को घर से निकाल दिया था

आसपास के लोगों के मुताबिक बच्ची का जन्म गर्भ के सातवें महीने में ही हो गया था। प्री मेच्योर होने की वजह से महिला का पति उसे भूत का बच्चा कहता था। यही नहीं पति ने नवजात के साथ मां को भी घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस को पूछताछ में महिला के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी की मानसिक रूप से कमजोर थी।