spot_img

उत्तर-पश्चिम भारत बना तपिश का रेड जोन, अगले दो दिन राहत की उम्मीद

HomeNATIONALउत्तर-पश्चिम भारत बना तपिश का रेड जोन, अगले दो दिन राहत की...

दिल्ली। दिल्ली से उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक प्रचंड गर्मी (MAUSAM NEWS) पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश और झारखंड में भी गर्मी सितम ढा रही है।

दिल्ली एनसीआर में पारा 45 डिग्री पार कर गया। सबसे ज्यादा नजफगढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में लू का प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में बारिश की भविष्यवाणी भी की है। मंगलवार को जयपुर, भरतपुर, अजमेर में, जबकि बुधवार को जयपुर, अजमेर के साथ कोटा संभाग में भी बारिश हो सकती है।

भैयाजी ये भी देखें : शराब घोटाले मामलें में ED ने 121 करोड़ की प्रॉपर्टी की…

उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान (MAUSAM NEWS)  की चेतावनी के बाद उत्तरांचल पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन (यूपीसीएल) ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। मौसम के विभिन्न मॉडल संकेत दे रहे हैं कि दिल्ली में मानसून निर्धारित समय से 10-12 दिन देरी से दस्तक दे सकता है।

नौतपा में पश्चिमी विक्षोभ का असर

इस बार नौतपा (25 मई से दो जून) में उमस ज्यादा (MAUSAM NEWS)  नहीं सताएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम थोड़ा ठंडा रह सकता है। तेज हवाओं के बीच शुक्रवार तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की संभावना है। हालांकि नौतपा के बाद तापमान फिर बढ़ेगा।