spot_img

भाजपा के गौठान अभियान पर सीएम का तंज़, उनके पास कोई काम नहीं इसलिए जा रहे…

HomeCHHATTISGARHभाजपा के गौठान अभियान पर सीएम का तंज़, उनके पास कोई काम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के “चलबों गौठान, खोलबो पोल” अभियान पर तंज़ कसा है।

भैयाजी ये भी देखें : बीजापुर के गंगालूर इलाके में मुठभेड़, कोबरा बटालियन के दो जवान…

बघेल ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “भाजपा नेताओं के पास कोई काम तो है नही, इसलिए अब वो गौठान जा रहें हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेताओं को गौठान और गौशाला में अंतर भी नहीं पता है।”

सीएम बघेल ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “वे बड़ी बड़ी गाड़ियों में चलने वाले लोग हैं उन्हें क्या पता कि गौठान और गौशाला क्या होता है।

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता गर्मी से समय गौठानों में जाकर गाय खोज रहें है। उन्हें जानकारी ही नही है है कि गर्मी के दिनों में गाय गौठानों में ही बल्कि पेड़ के छांव में रहती है। रोका छोका के बाद गाय गौठानों में रहती है।”

देशभर में हो रही है तारीफ़

सीएम बघेल ने कहा कि “गौठान योजना की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। मध्य प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने इसकी तारीफ की है। केन्द्रीय मंत्री और सांसद इसकी तारीफ कर रहें है। गुजरात समेत कई राज्यों का प्रतिनिधि मंडल आकर इस योजना को देख-सिख रहा है लेकिन बीजेपी को इसमें घोटाला नज़र आता है।

भैयाजी ये भी देखें : गांव में चला रहा थे Sex Racket, आधा दर्जन महिला समेत…

उन्होंने कहा कि भाजपा का नजरिया उसकी सरकार की तरह है, जिसमें पहले कमीशन तय होता था और फिर योजनाएं बनती थी। वे लोग अब तक उस मानसिकता से नही उबरे हैं।”