spot_img

बीजापुर के गंगालूर इलाके में मुठभेड़, कोबरा बटालियन के दो जवान घायल

HomeCHHATTISGARHBASTARबीजापुर के गंगालूर इलाके में मुठभेड़, कोबरा बटालियन के दो जवान घायल

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कोबरा 202 बटालियन के 2 जवान घायल हुए हैं।घायल जवानों का इलाज जारी है। फिलहाल दोनों जवान खतरे से बाहर है। इधर पुलिस इस मुठभेड़ में करीब 3 नक्सलियों के घायल होने का दावा कर रही है। ये पूरा घटनाक्रम बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

भैयाजी ये भी देखें : गांव में चला रहा थे Sex Racket, आधा दर्जन महिला समेत 9 गिरफ़्तार

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माओवादियों ने पुसनार और हिरोली के बीच आईईडी प्लांट कर रखी हुई है। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी और कोबरा 202 बटालियन के जवानों की एक टुकड़ी रवाना हुई थी। वहीं रविवार की शाम करीब 8 बजे जवान जब इलाके में पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों को देख फायरिंग कर दी।

जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।

भैयाजी ये भी देखें : नौतपा से पहले ही और बढ़ी गर्मी, कुछ इलाकों में हवा तूफान के साथ होगी बूंदाबादी

इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के 2 कॉन्स्टेबल नकुल और मोहमद शाहिद घायल हुए। दोनों ही घायल जवानों को साथी जवानों ने फौरन मौके से निकाला। जिन्हें बीजापुर लाया गया। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि, जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली भी घायल हुए हैं। फोर्स इलाके की सर्चिंग लगातार कर रही है।