spot_img

IPL 2023 : धोनी की चेन्नई हुई क्वालीफाई…दिल्ली को 77 रनों से हराया

HomeSPORTSIPL 2023 : धोनी की चेन्नई हुई क्वालीफाई...दिल्ली को 77 रनों से...

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL 2023 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। चेन्नई, गुजरात के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके होमग्राउंड पर 77 रनों से हरा कर क्वालीफाई किया है।

भैयाजी ये भी देखें : एक्ट्रेस इरा का खुलासा, कभी नहीं सोचा था रणदीप सर के साथ काम करुँगी…

इस जीत के बाद IPL 2023 में चेन्नई ने लीग स्टेज से 17 अंक अर्जित किए हैं, वहीं डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली 10 अंक ही हासिल कर सकी है। यह चेन्नई की दिल्ली पर लगातार चौथी जीत है।

भैयाजी ये भी देखें : कान फिल्म फेस्टिवल : पिंक ट्यूल गाउन में कहर बरपा रही उर्वशी रौतेला

टीम दिल्ली से 2021 से नहीं हारी है। IPL 2023 में आज अरुण जेटली मैदान पर चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 223 रन बनाए। जवाब में दिल्ली के बल्लेबाज 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना सके।