spot_img

चोरी के संदेह में भीड़ ने व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, गंभीर चोटों के कारण मौत, 9 आरोपी गिरफ्तार

HomeNATIONALचोरी के संदेह में भीड़ ने व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, गंभीर...

मल्लपुरम। केरल के मलप्पुरम में चोरी के संदेह में एक 36 वर्षीय व्यक्ति की कथित हत्या (MURDER) कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पहचान बिहार के निवासी राजेश मांची के रूप में हुई है। दरअसल, यह मलप्पुरम के किझिसेरी इलाके में एक घर से कथित तौर पर नीचे गिर गया। इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों को इस पर चोरी का संदेह हुआ और उन्होंने इसे पकड़ लिया।

भैयाजी यह भी देखे: विवेकानंद स्कूल के छात्रों को अच्छी सुविधा देने संस्था ने बढ़ाए हाथ

हाथ बांधकर बेरहमी से पीटा गया

पुलिस के मुताबिक, 12 मई की रात को स्थानीय लोगों ने पकड़ने (MURDER) के बाद उसके हाथों को बांध दिया। इसके बाद सभी ने लकड़ी, डंडों और पाइप से पीड़ित को काफी बेरहमी से पीटा। पीड़ित राजेश मांची को सीने, पसलियों और कूल्हों में काफी गंभीर चोटें आई थी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अधिकारियों ने बताया कि राजेश मांची 12 मई की रात किझिसेरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इसके बाद उससे दो घंटे से अधिक समय तक हाथ बांधकर पूछताछ की गई और बेरहमी से पीटा गया। जब वह बेहोश हो गया, तो आरोपी ने स्थानीय लोक सेवक को सूचित किया। इसके बाद लोक सेवक ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना के बाद, पास के एक पुलिस स्टेशन की एक टीम पहुंची और उसे अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए (MURDER) लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, तो आरोपियों ने बताया कि राजेश चोरी के इरादे से आया था। अधिकारियों ने कहा कि यह शुरुआती निष्कर्ष है, लेकिन इस मामले में पुलिस गहराई से जांच-पड़ताल करेगी। अधिकारियों ने कहा कि मलप्पुरम के कीझिसेरी में बिहार के एक निवासी की मौत लिंचिंग का मामला था। मलप्पुरम के एसपी सुजीत दास ने कहा कि राजेश मांची को 9 लोगों ने बेरहमी से पीटा और उसके हाथ बंधे हुए थे। घटना में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।