spot_img

हवा की दिशा बदलने से गर्मी में हुई बढ़ोतरी, रायपुर में पारा 37 डिग्री पहुंचा

HomeCHHATTISGARHहवा की दिशा बदलने से गर्मी में हुई बढ़ोतरी, रायपुर में पारा...

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलते ही अब उमस (MAUSAM) में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे है,इसके बावजूद दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है और उमस बढ़ी है। दोपहर की चिलचिलाती धूप व गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में चक्रवात के प्रभाव से भले ही बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस में बढ़ोतरी होने वाली है। लोगों को अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं है।

भैयाजी यह भी देखे: नकली नोट खपाने पहुंचा युवक गिरफ्तार, दो फरार, नकली नोट बरामद

रायपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंचा

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर (MAUSAM) का मौसम शुष्क रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई,लेकिन उमस में बढ़ोतरी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम से शुष्क हवा आने के आसार है और इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

दस वर्षों में सबसे कम तपा अप्रैल का महीना

इस वर्ष मार्च तरह अप्रैल का महीना भी बीते दस वर्षों में सबसे कम(MAUSAM)  तपाने वाला रहा है। अप्रैल अधिकतम तापमान औसतन सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे ही रहा है। मई के तीन दिन भी कम तपे है और राहत वाले रहे है,अब गर्मी शुरू हो गई है।