spot_img

अलग खबर : दिवाली पर मुख्यमंत्री को तोहफ़े में मिलेगा “बोरा”

HomeCHHATTISGARHअलग खबर : दिवाली पर मुख्यमंत्री को तोहफ़े में मिलेगा "बोरा"

रायपुर। दीपावली में वैसे तो हर कोई कुछ न कुछ उपहार अपने सगे संबंधियों को देकर ख़ुशी जताते है, पर इस बार प्रदेश के मुखिया को एक अलग तरह का तोहफ़ा दिया जाएगा। ये तोहफा है “बोरा” ! धान खरीदी की तारीख और बारदाने की कमी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में जबानी जंग में एक नया तेवर चंद्रशेखर साहू ने दिया है। भाजपा कार्यकर्ता इस दीपावली पर सूबे के मुखिया को तोहफे में बोरा देंगे।

भैयाजी ये भी पढ़े : धान खरीदी : CM भूपेश ने 15 साल के मुखिया रमन को कहा “मुझसे ज़्यादा नहीं जानते”

दरअसल प्रदेश की सरकार का यह दावा है कि “केंद्र सरकार द्वारा बारदाने की सप्लाई पूरी नहीं किए जाने की वजह से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पहले शुरू नहीं हो पा रही है। जिसके जवाब में भाजपा लगातार प्रदेश सरकार पर धान खरीदी को लेकर हीला हवाला करने का आरोप मढ़ते आ रही है।

प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने भी इस मामलें में भूपेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि “सरकार व्यवहारिक दृष्टिकोण नहीं अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल बारदाने की कमी बताकर धान खरीदी को टाल रही है। जिससे सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के मेहनतकश किसानों का ही नुकसान होगा।

भैयाजी ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान बिक्री, भूपेश सरकार ने लिया निर्णय

धान कटाई के बाद उसे रखने की जगह को लेकर किसानों को बहुत दिक्कतें होती है। ऐसे में कटाई के 1 महीने तक उसे रखने और बिक्री के लिए तय मापदंड के अनुसार संरक्षित करने में भी भारी असुविधा होगी।इस लिए हम सब मिलकर अब मुक्यमंत्री जी को धान खरीदी के लिए बोरा भेंट करेंगे।”