spot_img

साय के कांग्रेस प्रवेश पर बोले डॉ.रमन, जब चले गए तो काम से प्रभावित ही होंगे…

HomeCHHATTISGARHसाय के कांग्रेस प्रवेश पर बोले डॉ.रमन, जब चले गए तो काम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपनी दो टूक प्रतिक्रिया दी है।

भैयाजी ये भी देखें : बोर बासी दिवस : मंत्री लखमा ने कर्नाटक में खाया बासी,…

भाजपा के राष्‍टीय उपाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा “पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। वरिष्‍ठ कार्यकर्ता के छोड़ने पर पार्टी को नुकसान तो होता है। उन्‍हें मनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने लगातार कोशिश की।” आगे जब उनसे नंदकुमार साय द्वारा भूपेश सरकार की प्रशंसा से जुड़ा सवाल किया गया तो होने दो टूक में इसका जवाब देते हुए कहा कि “कांग्रेस में चले गए तो कांगेस के काम से ही प्रभावित होंगे।”

इधर भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने भी इस मामलें में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “नंद कुमार साय का कांग्रेस में शामिल होना सोचने का विषय है। हालांकि, जिस कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जीवनभर लड़-लड़कर वो इतने बड़े नेता बने आज उसी पार्टी में शामिल हो गए। यह दुभाग्‍यपूर्ण है। भाजपा ने उन्‍हें लगातार मान-सम्‍मान दिया है।”

वहीं जब साव से पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता के कांग्रेस जाने से आदिवासियों में भाजपा के भरोसे के डगमगाने पर सवाल किया गया। इस सवाल के जवाब में साव ने कहा “आदिवासी समाज का भाजपा पर हमेशा से विश्‍वास रहा है। भाजपा ने लगातार आदिवासी समाज को सम्‍मान देने का काम किया है।”

भैयाजी ये भी देखें : बड़ी ख़बर : सुप्रीम कोर्ट का आदेश, छत्तीसगढ़ में 58 फीसदी…

गौरतलब है कि चुनावी साल में भाजपा को झटका देते हुए वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साय ने इंटरनेट मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट करते हुए कहा कि पार्टी के नेता उनके खिलाफ लगातार षड़यंत्र कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भेजे इस्तीफे में साय ने पार्टी के नेताओं पर छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया है। साय ने अपना इस्तीफा भी उस समय दिया जब भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित कई वरिष्ठ नेता राजधानी रायपुर में हैं।