spot_img

सीएम बघेल ने किया 82 करोड़ 39 लाख 5 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

HomeCHHATTISGARHसीएम बघेल ने किया 82 करोड़ 39 लाख 5 हजार के निर्माण...

धमतरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुरूद (DHAMTARI NEWS) विधानसभा के प्रवास के दौरान सेमरा बी. में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कुल 82 करोड़ 39 लाख 05 हजार रूपये के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 45 करोड़ 27 लाख 15 हजार रूपये के 31 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 11 लाख 90 हजार रूपये के 34 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

भैयाजी ये भी देखें : अमन सिंह ने केस CBI को ट्रांसफर करने की मांग की

उन्होंने उद्यानिकी विभाग के 9.40 लाख रूपये (DHAMTARI NEWS)  की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें कुरूद के शासकीय उद्यान रोपणी गाड़ाडीह में चार लाख रूपये की लागत के कर्मचारी आवास निर्माण और 5.40 लाख रूपये की लागत के वर्किंग शेड निर्माण शामिल है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग धमतरी के 106.12 लाख रूपये की लागत के दो कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें गातापार स्थित दुग्ध प्रोसेसिंग इकाई हेतु 35 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण और भखारा में 71.12 लाख रूपये की लागत का नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण सम्मिलित है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (DHAMTARI NEWS)  की ओर से 201.55 लाख रूपये की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा, मरौद, थूहा और मंदरौद में 6.83-6.83 लाख रूपये की लागत के प्रयोगशाला कक्ष, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा में कला एवं सांस्कृतिक कक्ष, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थूहा, मंदरौद और संकरी में कम्प्यूटर कक्ष निर्माण 6.34-6.34 लाख रूपये की लागत का लोकार्पण किया।

इसी तरह 8.34-8.34 लाख रूपये की लागत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमर्रा और मरौद में पुस्तकालय कक्ष निर्माण का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया। ग्राम पंचायत भेंडसर में 13.65 लाख रूपये की लागत से सी.सी.रोड निर्माण, ग्राम पंचायत बगदेही में 4 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण, 7.94 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया। ग्राम धूमा में 5.90 लाख रूपये की लागत से बाजार शेड निर्माण और जनपद पंचायत कुरूद के तहत 100.70 लाख रूपये की लागत के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।