spot_img

करवाचौथ के दिन पत्नी कर रही थी दीर्घायु की कामना, पति झूला फांसी के फंदे पर ?

HomeNATIONALCOUNTRYकरवाचौथ के दिन पत्नी कर रही थी दीर्घायु की कामना, पति झूला...

उत्तरप्रदेश / बुंदेलखंड के झाँसी इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक तरफ पत्नी अपने सुहान की दीर्घायु रहने करवा चौथ की तैयारी कर रही थी। तो वहीं दूसरी ओर उसी सुहाग ने आत्महत्या(suicide)कर पत्नी से हमेशा के लिए नाता तोड़ दिया।
भैयाजी ये भी देखे –Arnabarrest : भाजयुमों का प्रदर्शन, सरकार को बर्खास्त करने की उठाई…

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार झांसी के थाना उल्दन क्षेत्र के गांव पलरा में एक पति ने अपनी बात से झगड़े के बाद घर की छत में जा कर आत्हत्या (suicide)कर ली जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गई। बताया जा रहा है कि युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आ कर घर के कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी।

करवाचौथ के दिन हुआ था झगड़ा

करवाचौथ के दिन मृतक सचिन (25) के साथ उसकी पत्नी संगीता और माता घर पर थे उसी बीच दोपहर 12 बजे के करीब सचिन ने दूसरी मंजिल पर जाकर कमरे में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। उस दौरान घर के नीचे मृतक की पत्नी संगीता करवा चौथ की तैयारी में लगी थी। बहुत देर तक सचिन ऊपर से नीचे नहीं आया तो पत्नी को चिंता हुई। उसने ऊपर जाकर देखा तो सचिन फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

भैयाजी ये भी देखे –Bhaiyaji special: तीन पत्नियों का एक पति, पिछले 12 साल से…

आत्महत्या की पुलिस ने बताई ये वजह

गांव के प्रधान सुदीप सिंह ने बताया कि सचिन के पिता ने तीन साल पहले आत्महत्या (suicide)कर ली थी। इसके बाद सारी जिम्मेदारी सचिन पर ही आ गई थी। वह इकलौता बेटा था। वह खेती के अलावा कुछ काम नहीं करता था। इस पर अक्सर उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था।मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या पारिवारिक कारणों से सचिन ने आत्महत्या की है ऐसा लग रहा है बाकि छानबीन जारी है।