spot_img

भागवत बोले, हिंदू आध्यात्मिक गुरुओं की सेवा मिशनरियों की तुलना में अधिक

HomeNATIONALभागवत बोले, हिंदू आध्यात्मिक गुरुओं की सेवा मिशनरियों की तुलना में अधिक

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय सेवा संगम कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हुए है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत हिन्दू आध्यात्मिक गुरुओं की जमकर तारीफ़ की, वहीं मिशनरियों को आड़े हाथों लिया।

भैयाजी ये भी देखें : प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा, सीएम बोले-कार्यकर्ताओं में उत्साह, नबीन बोले-फर्क…

भागवत ने कहा कि “आम तौर पर देश के बुद्धिजीवी लोग अपनी सेवा के लिए मिशनरियों का जिक्र करते हैं। हालांकि, जब हमने देश का दौरा किया तो देखा कि हिंदू आध्यात्मिक गुरुओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा मिशनरियों की तुलना में अधिक है।”

भागवत ने आगे कहा “हमारे समाज में कई खानाबदोश लोग हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। वे झुके नहीं, आजादी के लिए लड़ते रहे और इधर-उधर घूमते रहे। उनके पास कोई वोटर आईडी या राशन कार्ड नहीं था। विदेशी शासकों ने उन्हें अपराधी घोषित कर दिया। जब संघ को उनके बारे में पता चला तो हमने उनके साथ काम किया और खानाबदोश जनजातियां भी समाज की सेवा करने लगीं।”

एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत

भागवत ने आगे कहा कि जब बाहर वालों की हार हुई तो अंदर वालों ने देश को तोड़ने का काम किया। हमें एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत है। अगर हमारे समाज में कोई पिछड़ रहा है तो यह हमारे लिए अच्छी बात नहीं है। सबको समान मानकर ही समाज आगे बढ़ सकता है। कमजोर लोगों को ताकत देनी होगी।

संघ की स्थापना के समय से स्वयंसेवकों द्वारा सेवा की जाती रही है। सेवा की मानसिकता सभी में होती है, बस इसे जगाना है। हम आज से ही सेवा के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

3,500 से अधिक स्वयंसेवी संगठन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा यहां देश में तीसरी बार और राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेवा संगम को संबोधित कर रहे थे। संगम में देश भर के 3,500 से अधिक स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले भी थे। रिपोर्ट के अनुसार, सेवा संगम से जुड़े कार्यों की प्रदर्शनी का गुरुवार को उद्घाटन किया गया।

भैयाजी ये भी देखें : IPL 2023 : RCB में टोप्ले और पाटीदार की जगह पार्नेल और विजय कुमार खेलेंगे

पहला सेवा संगम 2010 में बेंगलुरु में आयोजित किया गया था और इसमें 980 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। 2015 में, दूसरा सेवा संगम नई दिल्ली में आयोजित किया गया था और इसमें 3,500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। अब तीसरा सेवा संगम जयपुर में हो रहा है।